वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस पाइराडो का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। विंडीज के लिए 13 टेस्ट मैच खेलने वाले पाइराडो 14 अप्रैल, 1931 को ब्रिटिश गयाना में जन्मे थे।इस बात की जानकारी क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से दी गई है.

साल 1931 में जन्में ब्रूस ने अपने करियर में 1953 से 1957 के बीच कुल 13 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू भारत के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले टेस्ट मैच से किया था. भारत के खिलाफ उन्होंने अपनी पहली ही टेस्ट इनिंग में शतक जड़ा था.

ब्रूस वेस्ट इंडीज के थे.  1956 में जब उन्होंने अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा किया, उन्हें उस देश से प्यार हो गया.उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में अपना एकलौता अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने 13 में से सात टेस्ट घर पर जबकि बाकी टेस्ट न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर खेले।

पाइराडो ने वेस्टइंडीज के लिए अपना अंतिम टेस्ट 26 साल की उम्र में लीड्स में खेला। इस दौरे के बाद वो न्यजीलैंड ही कूच कर गए. उन्होंने साल 1962-63 में वहां के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए खेला भी. ब्रूस ने 1966-67 में घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *