आमतौर पर मीठी नीम या करी पत्ता  को लोग अपने खाने का जायका बढ़ाने के लिए प्रयोग करते हैं। लेकिन इसके स्वास्थ्य भी बहुत हैं जो की बहुत काम ही लोग जानते हैं।

भारत में दो प्रजाति के नीम पाए जाते है, कडवे नीम एवं मीठे नीम। मीठा नीम अक्सर करी में उपयोग किये जाने की वजह से उसे करी पत्ते Curry Leaves के नाम से जाना जाता है। बहुत से लोगो का ये मानना है कि करी पत्ते केवल खाने का स्वाद बढ़ाते है और इसी वजह से खाते समय वह उन पत्तो को निकालकर फेंक देते है। जबकि खाने का स्वाद बढाने के अलावा इनसे होने वाले बहुत से स्वास्थ लाभ है।

करी पत्ते में पाए जाने वाले कार्बजोल अल्कालॉयड में डायरिया को दूर करने की क्षमता होती है।करी पत्ते में से कार्बजोल निकालने के बाद उसके पेस्ट या ज्यूस का सेवन करने से डायरिया को दूर किया जा सकता है।

करीपत्ता हमारे खून में पायी जाने वाली मधुमेह की मात्रा को केवल कम ही नही करता बल्कि इसे नियंत्रित भी रखा है।इन्सुलिन लेने की वजह से हमारे शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभाव को भी कड़ीपत्ता दूर करता है।

त्वचा में देखभाल में भी करी पत्ता सहायक है।मीठे नीम की पत्तियों से बने ज्यूस को चेहरे के जले, कटे या प्रभावित भाग पर लगाने से हमें राहत मिलती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *