डाइट में रेड मीट व सोडा युक्त सॉफ्ट ड्रिंक अधिक व सब्जियां कम लेने वाले युवाओं में बे्रस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है.यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के अनुसार रिफाइंड शुगर-रेड मीट डाइट शरीर में सूजन और जलन बढ़ाने वाले तत्त्वों की तादाद बढ़ाती है. ये चीजें रक्त में मिलकर बे्रस्ट कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं.

बे्रस्ट कैंसर के अन्य कारण:

– अगर किसी महिला को पहले गर्भाशय कैंसर की समस्या हो चुकी है तो उसमें स्तन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

– बीआरसीए 1 या बीआारसीए 2 विशिष्टु जीन उत्परिर्वतन स्तन कैंसर का कारण हो सकते हैं. वंशानुगत कारणों से स्त्रियों में स्तन कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.

– शराब का सेवन और धूम्रपान करने वाली स्त्रियों में स्तन कैंसर का खतरा नशा नहीं करने वाली स्त्रियों की अपेक्षा कहीं ज्यादा होता है.

– स्तन घाव स्तननों में किसी प्रकार का लंबे समय तक रहने वाला घाव भी स्त्रियों में स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ाता हैं.

– मोटापा, लाल मांस का ज्यादा सेवन करना, गर्भनिरोधक गोलियों का पहली बार सेवन, सुस्त जीवनशैली, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *