कई बार आखाें की थकान से भी नींद नहीं आती. लेकिन कुछ प्राकृतिक तरीका अपनाकर भी आंखों का तनाव दूर किया जा सकता है. आइए जाने इनके बारे में :-

आई मसाज :
आंखों और आसपास की मांसपेशियों की मसाज से रक्तसंचार दुरुस्त होता है और आंखों में नमी बनी रहने से ड्राई आई की समस्या नहीं होती. अंगुलियों से ऊपर-नीचे की पलकों औरभौहों के आसपास 10-20 सेकंड के लिए मसाज करें.

हथेलियों से मसाज :
लगातार कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों में थकान होती है. हथेलियों से धीरे-धीरे आंखों की तब तक मालिश करें जब तक ये गर्म न हो जाएं.

धूप भी लें :
रोज प्रातः काल 8-10 बजे की धूप आंखों और सारे शरीर के लिए लाभकारी होती है. प्रतिदिन सूर्य की ओर आंखें बंद कर मुंह करके बैठें. धूप सेकने के बाद हथेलियों से आंखों की हल्की मालिश करें.

एक्सरसाइज :
आंखों को कुछ सेकंड के लिए क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइस घुमाएं. फिर कुछ देर बे्रक लेने के बाद 4-5 बार पलकें झपकाएं. कम्प्यूटर पर कार्य करने के दौरान पलकें झपकाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *