कुछ बीज ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं, खासकर दिमाग की सेहत के लिए. ये ऐसे बीज हैं जिनमें विटामिन ए, विटामिन ई, भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसलिए इन बीजों का लेवन दिमाग के लिए अत्यधिक फायदेमंद हैं. इन बीजों के सेवन से आप अपने दिमाग को बना सकते हैं स्वस्थ और दुरुस्त.

चिया सीड्स

दिमाग को तंदुरुस्त रखने में चिया सीड्स भी अच्छा माना गया है. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि दिमाग को मुक्त मूलकों के हानिकारक प्रभाव से बचाता है और दिमाग को स्वस्थ रखने में मददगार होता है.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के लिए जरूरी होते हैं. इसमें अन्य कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिमाग को हेल्दी रखते हैं. ऐसे में कद्दू के बीजों का सेवन जरूर करें, खासकर बच्चों को इन्हें किसी न किसी रूप में खाने के लिए जरूर दें.

तिल के बीज

तिल के बीजों में लिपोफिलिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. ब्रेन डैमेज के साथ-साथ उम्र संबंधी बीमारियों जैसे एल्जाइमर आदि से रक्षा करने में मदद करते हैं.

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों में दिमाग के लिए लाभकारी ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो कि दिमाग की क्रियाशीलता को बढ़ा देते हैं. यहीं कारण है की सूरजमुखी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *