स्मोकिंग करना हमारे लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन ये आपको किस-किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है इस बात की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। एक नई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि स्मोकिंग करने से आपकी रक्त की धमनियां सिकुंड सकती हैं जिससे आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को पहुंचने वाले रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और ये बढ़ा हुआ खतरा आपके स्मोकिंग छोड़ने के 30 साल बाद तक भी बना रहता है।

रिसर्च से ये भी पता चला कि तरह से रक्त धमनियों के सिकुड़ने और स्मोकिंग के बीच का संबंध दिल की बीमारी और स्ट्रोक से भी ज्यादा है। अध्ययन में जब कभी स्मो’किंग ना करने वाले लोगों से स्मो’कर की तुलना की गई तो पता चला कि जिन लोगों ने एक साल में सिगरेट के 40 से ज्यादा पैकेट पिए उनमें रक्त धमनियों के सिकुड़ने का ख’तरा 4 गुना ज्यादा था वहीं दिल की बीमारी होने का ख’तरा 2.1 गुना और स्ट्रोक का ख’तरा 1.8 गुना था।

30 साल बाद जाकर स्मो’कर में इस बीमारी के ख’तरे का अंत होकर नो स्मो’कर के लेवल पर आ गया। वहीं दिल की बीमारी के ख’तरे को नीचे लाने में 20 सालों का समय लगा। हालांकि अगर आप स्मों’किग छोड़ने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशी की बात ये है कि स्मो’किंग छोड़ने के बाद बहुत तेजी से इस बीमारी के खतरे में कमी आई। अध्ययनकर्ता ने बताया कि रक्त धमनियों के सिकुड़ने, दिल की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे में स्मो’किंग छोड़ने के बस 5 सालों बाद ही कम ख’तरा दिखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *