दैनिक क्रियाकलापों के दौरान अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी याददाश्त कमज़ोर हो रही है। ऐसे में यहां जाने की घरों में पाए जानें वाली हल्दी आपके दिनचर्या में क्या असर डालता है।

एक रिसर्च में कहा गया है कि रोजाना  हल्दी खाने से आपकी याद्दाश्त अच्छी हो सकती है और आपका मूड तरोताजा हो सकता है।रिसर्च के मुताबिक हल्दी में पाए जाने वाले ‘करक्यूमिन’ में ऑक्सीकरण-रोधी गुण होते हैं।

इसे एक संभावित कारण बताया गया है कि भारत में, जहां करक्यूमिन लोगों के भोजन में रोज़ शामिल होता है, वहां बूढ़े-बुजुर्ग अल्जाइमर की चपेट में कम आते हैं और उनकी याद्दाश्त भी तुलनात्मक रूप से अच्छी होती है.

लॉस एंजिलिस की एक यूनिवर्सिटी के अनुसार करक्यूमिन अपना असर कैसे दिखाता है, यह ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन दिमागी उत्तेजना को कम करने की इसकी काबिलियत के कारण ऐसा हो सकता है, जिसे अल्जाइमर रोग और गहरे अवसाद से जोड़ा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *