भारत में इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 खेली जा रही है। रोड सेफ्टी के प्रति जागरूगता बढ़ाने के लिए भारत और दुनिया के अलग-अलग देशों के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स इसमें हिस्सा लेते हैं।01 अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के देहरादून चरण का यह पहला मैच होगा।

इंदौर में इंग्लैंड लीजेंड्स पर 8 विकेट की जीत के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स के हौसले बुलंद हैं। क्रिसमार सैंटोकी और सुलेमान बेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेन इन मैरून ने पहले तो अंग्रेजी बल्लेबाजों को 5 विकेट पर 156 रनों पर रोका औऱ फिर ड्वेन स्मिथ और विलियम पर्किन्स के अर्धशतकों की बदौलत बड़ी जीत हासिल की।

बुधवार को भारत लीजेंड्स का मुकाबला वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होना था, लेकिन बारिश के चलते मैच की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद इस खास टूर्नामेंट के ऑर्देनाइजर्स ने शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं। इंडिया लीजेंड्स के कुछ मैचों की तारीख और वेन्यू में बदलाव किया गया है।

फॉर्म में चल रही वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ कीवी लीजेंड्स का लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और जीत के साथ दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करना होगा। वे बुधवार को अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ यह भी उम्मीद करेंगे कि इंद्र देवता आयोजन स्थल पर अपनी मेहरबानी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *