एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर विराट कोहली ने फॉर्म में शानदार वापसी की। कप्तान रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर उन्होंने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की।उन्होंने कहा कि केएल राहुल को ही यह भूमिका निभानी चाहिए जो शायद अधिक कुशल खिलाड़ी हैं.

कोहली ने नाबाद 122 रन की पारी खेली। विराट ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में रोहित के साथ ओपनिंग की थी। पारी की शुरुआत करते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार है।

कुछ क्रिकेट प्रेमी इससे सहमत हैं कि कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इससे खुश नहीं है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में जब इस बारे में पूछा गया तो गंभीर भड़क गए।

उन्होंने कहा, ‘जब आप कोहली से पारी का आगाज करवाने के बात करते हैं तो कल्पना कीजिए कि केएल राहुल पर क्या गुजरती होगी. कल्पना कीजिए कि वह कैसा महसूस करते होंगे. कल्पना कीजिए कि अगर वह पहले मैच में कम स्कोर बनाते हैं तो फिर यह चर्चा शुरू हो जाएगी कि क्या कोहली को अगले मैच में पारी की शुरुआत करनी चाहिए.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *