श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था।खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम में किन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

टूर्नामेंट शुरू होने के समय किसी ने श्रीलंका को दावेदार नहीं माना था, लेकिन टीम ने लगातार 5 मैच जीतते हुए टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप होना है। इसके लिए श्रीलंका टीम की घोषणा हो गई है।

चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो दो प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और लहिरू कुमारा की वापसी हो गई है।श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को वापस लाया जो एशियाई लीग का हिस्सा नहीं थे। दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *