राज्य में भू – कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भू कानून की मांग पुरजोर तरीके से उठी थी।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।  कुमाऊं दौरे के दौरान बागेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है।

समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। आज सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भू-कानून कमेटी के सदस्यों ने धामी से मुलाकात कर उन्हें भू – कानून से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू – कानून में संशोधन करेगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुये लिखा आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भू-कानून कमेटी के सदस्यों ने भेंट करते हुए इससे संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। भू-कानून से संबंधित हम सभी पक्षों की राय लेते हुए प्रदेश के विकास व प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *