हरिद्वार में पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने  हरिद्वार के छह विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की।

हरिद्वार के बहादराबाद, भगवानपुर, रुड़की, नारसन, लक्सर और खानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के लिए यह चुनाव होगा।ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बिक्री विकासखंड मुख्यालय पर होगी .

जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। 2015 में आठ से नौ हजार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें 150 प्रत्याशियों ने अपना हिसाब नहीं दिया। तीन सालों तक इनको अयोग्य घोषित किया गया था।

अब सभी लोग चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 को जारी आदेश के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। वर्ष 2019 से पहले हिसाब न देने वाले प्रत्याशी को छह सालों तक अयोग्य घोषित किया जाता था। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकासखंड) मुख्यालय पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *