पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। आईसीसी रैंकिंग में जहां टेस्ट रैंकिंग में वो नंबर-3 पर, तो वहीं वनडे और टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। इतने अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद भी फैंस बाबर आजम  को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

उन्हें इस समय दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज माना जा रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ दुनिया के तमाम बड़े क्रिकेट दिग्गज और पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर भी कर चुके हैं।कप्तान बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसके बाद फैंस ने उनकी फिटनेस पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

नीदरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का 2 मुकाबला खेला जा चुका है जिसमें पाकिस्तान की टीम ने 2-0 के साथ अजेय बढ़त बना ली है।एक यूजर ने लिखा कि भाई पेट बाहर आ रहा इसको कुछ करो, रोहित शर्मा न बन जाना। एक ने लिखा उसको लग रहा है कि मैं देख रहा हूं भाई ये मोटापा है। एक अन्य यूजर ने लिखा बाबर आजम अपना फिटनेस मेनटेन करो आप पाकिस्तान के हीरो हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *