आज के दौर में हर कोई अपने गिरते बालों को लेकर चिंता जाहिर करता रहता है. टूटते और झड़ते बालों को लेकर लोगों में इतना डर बैठ गया है कि वो महंगे और कैमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट लेने को मजबूर हो गए हैं.

अगर आप भी घने, लंबे और मुलायम बाल चाहते हैं तो आपके घरेलू उपायों पर गौर करना चाहिए. लंबे बाल अपने आप में ही काफी खूबसूरत, वर्स्टाइल और क्लासिक लुक होते हैं.अगर आप भी इसके लिए तरह तरह के शैंपू-कंडीशनर इस्तेमाल करते-करते थक गई हैं तो घबराइए मत.अब तो आप जान गए होंगे कि बालों की समस्या आप कुछ देसी नुस्खों और अच्छी डाइट से दूर कर सकते हैं.

बालों की जड़े कमजोर हो तो भी बाल जड़ों से टूटने लगते हैं. इसके लिए आप गुनगुने तेल से मालिश जरूर करें. जी दरअसल यह बालों को पोषण देता है और रूखी हवाओं से सिर की त्वचा की रक्षा करता है.

नीम की पत्तियों के पेस्ट को दही के साथ मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है. इसी के साथ अगर बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो उससे भी आप बच सकते हैं.

डैंड्रफ और खुजली की समस्या को दूर रखने के लिए आप किसी भी तेल में जैसे नारियल सरसो या ऑलिव में थोड़ी मात्रा में कपूर मिलाकर लगाएं, इससे लाभ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *