घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise X-Fit 2 को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise X-Fit 2 को HRX के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है। Noise X-Fit 2 में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है एक्स-फिट 2 में 150 वॉच फेस और अलार्म, फाइंड माई फोन और वेदर फोरकास्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

जिसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का विकल्प मिलता है।वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा न्वाइज की इस वॉच में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए  IP68 की रेटिंग भी दी गई है।

वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इस वॉच में 230mAh की बैटरी मिलती है, जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि 2.5 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।

Noise X-Fit2 में 1.69 TFT LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240×280 पिक्सल है. इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड और 150 वॉच फेस जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें नॉइज हेल्थ सूट दिया गया है, जिससे यह हार्ट रेट, स्लीप और स्ट्रेस लेवल पर नजर रखती है.

साथ ही इसमें ट्रैकिंग एक्टिविटिज और महिला हेल्थ मर्कर्ल भी मिलते हैं.Noise X-Fit 2 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि फिलहाल स्पेशल लॉन्चिंग प्राइज पर इस वॉच को अमेजन के अलावा कंपनी की साइट से 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *