इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी 20 मैच की सीरीज  ख़त्म हुई. टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान इंग्लैंड को 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बटलर का यह फैसला गलत साबित कर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।रिज़ा हैंड्रिक्स ने सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया और 50 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 70 रन की पारी खेली

उनका अच्छा साथ देते हुए एडिन मारक्रम ने भी 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने 3 विकेट लिए।साउथ अफ्रीका की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

जॉस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाया है। जब से इयोन मॉर्गेन ने संन्यास लिया है तबसे बटलर इंग्लैंड की 4 सीरीज में कप्तानी कर चुके है बोर चारो सीरीज में इंग्लैंड को हार मिली है।

इसके बाद हेंड्रिक्स ने रोसो (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 और मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कप्तान मिलर ने अंत में 9 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *