घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने और अस्त-व्यस्त दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है लेकिन इसका सबसे अधिक असर हमारे पेट पर दिखाई देता है. आप अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को देखते होंगे, जिनके पेट ने बेडौल आकार ले लिया है.

 

 

जरा सोचिए, अगर ये आपको इतना अजीब लगता है तो बेडौल शरीर वाले उसे शख्स को खुद कितना बुरा लगता होगा. कई बार ये बेडौल पेट लोगों के बीच इंबैरेसमेंट की वजह भी बन जाता है. अगर आपके घर में भी कोई ऐसा शख्स है और आप उसे फिट बनाना चाहती हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट में अपनाकर देखिए. एक ओर जहां इन उपायों का कोई नुकसान नहीं है वही घर में उपलब्ध होने के कारण आप आसानी से इन्हें अपना भी सकती हैं.

1- आप हमेशा एक साथ बैठकर अधिक खाने के बजाय 2 से 3 घंटे के अन्तराल पर कुछ न कुछ खाते रहें।

2- खाना खाते समय अधिक पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे खाना पचता नही है और चर्बी जमने लगती है।

3- रोजाना कम से कम 2 से 3 किमी मॉर्निंग वाक जरुर करें। इससे काफी कैलोरी बर्न होती है

फैट कम होता है।

4-आपको हमेशा हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इसमें आप अंडा, दूध, केला और फल आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।

5- तेजी से फैट कम करने के लिए रेग्युलरली एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पिए।

6-रोजाना दिन में एक बार गुनगुने पानी में एक से दो बार शहद मिलाकर सेवन जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *