उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हरिद्वार पहुंचे। कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट करने पहुंचे।उन्होंने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की।

कोश्यारी देहरादून से ही हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में उनसे मिलने उनके प्रशंसक भी पहुंचे थे। हालांकि कोश्यारी यहां सबसे पहले शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिलने पहुंचे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्हें साधु संतों का आशीर्वाद मिला है. अब जिम्मेदारियों को और अच्छे से निभा पाऊंगा.  इस दौरान उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई.
आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सानिध्य में सनातन धर्म की राह पर चल रहा है.उनकी शंकराचार्य से विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा भी हुई।कोश्यारी जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का हालचाल जानने के लिए पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *