Monday, May 6, 2024 at 4:52 AM

HBD Mahi: कोहली ने Dhoni के 41वें जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज़ में किया विश, बोले-“आप जैसा कप्तान…”

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी  7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल के नाम से विश्व भर में मशहूर धोनी को दुनियाभर के लोग बेहद पसंद करते हैं।बल्लेबाज विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विशेज भेजी हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “आपके जैसा कप्तान कोई दूसरा नहीं।

उन्होंने क्रिकेट से संन्यास बेशक ले लिया हो लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में है जहां वो अपने जन्मदिन का उत्साह मना रहे हैंभारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @msdhoni। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो। हमेशा प्यार करें।”

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। यहां छोटी-छोटी गलियों में बल्ले से खेलने वाले धोनी आज दुनियाभर के फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। धोनी को विश्व भर के महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।

Check Also

हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब …