स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का शानदार सफर जारी है। रिकॉर्ड 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। खराब मौसम से प्रभावित मैच में नडाल ने रिकार्डस बेरांकिस को 6-4, 6-4, 4-6, 6-3 से हराया। नडाल जब दो सेट से आगे चल रहे थे, तब खराब मौसम के चलते बीच में ही मैच रोकना पड़ा था।

जब मैच रुका तब नडाल 6-4, 6-4, 4-6, 3-0 से आगे चल रहे थे।नडाल ने पहले दो सेट जीत लिए थे, लेकिन तीसरे सेट में उन्हें बेरांकिस ने झटका दिया। इस झटके से उबरते हुए नडाल ने आखिरी सेट में जबर्दस्त वापसी की।

3-0 से नडाल आगे चल रहे थे, तभी मैच रोकना पड़ गया। बेरांकिस ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट 4-6 के अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद ऐसा लगा कि वो नडाल को कड़ी टक्कर देने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नडाल ने अगला सेट और आसानी से जीता और मैच भी अपने नाम कर लिया।मैच जब दोबारा शुरू हुआ, तब नडाल ने आखिरी सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस गुरुवार को सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *