भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती  निकाली है. इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर  पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट indiapost.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.

 कार ड्राइवर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 तक है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 24 खाली पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार, मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास होना चाहिए. वेलिड लाइट और हैवी मोटर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

कहां आवेदन करें?
सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं. अपना एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संबंधित डॉक्यूमेंट्स, सीनियर मैनेजर (JAG), मेल मोटर सेवा, नं. 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पते पर 20 जुलाई शाम 05 बजे से पहले भेज सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *