दिनेश कार्तिक ने साल 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है।कार्तिक ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने वाले कार्तिक अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में हैं.

इस अनुभवी विकेटकीपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कार्तिक का यह वीडियो उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगा जिन्होंने कभी अपनी जिंदगी मे ‘वाइवा’ एग्जाम दिया होगा। कई मौकों पर वह अपने साथियों के साथ मस्ती करते रहे हैं, अब एक नए वीडियो में दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की फ्लाइट में हीरो की तरह दौड़ रहे हैं.

यह देखते हुए कि भारतीय टीम इस फ्लाइट से राजकोट जा रही है, जहां वह अपना चौथा टी20 खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला जाना है।कार्तिक के इस वीडियो का कैप्शन है- ‘रोल नं 1 वाइवा रूम से बाहर आते हुए.’यह वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे 93 हजार से ज्यादा लाइक और 5200 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं।

इसी के साथ आपको बता दें कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *