Tuesday, April 30, 2024 at 10:50 PM

इन सिंपल एक्‍सरसाइज के जरिए आप भी खुदको बना सकते हैं फिट और हेल्थी

जब सेहत की बात आती है, हर दूसरा तीसरा इंसान किसी हीरो हिरोइन और खिलाड़ी का नाम लेता है। लोग कहते है, वाह क्या बॉडी है रणवीर, सलमान और विराट कोहली की और महिलाओं में कटरीना, अनुष्का कितनी आकर्षित है।

आज के युवाओं को ऐसा ही लगता है कि काश वो उनकी तरह फिट दिखे। देखा जाए तो सभी का शरीर अच्छा ही होता है। केवल आपको अपने शरीर को जानकार उसे स्वस्थ रखना है। जब मानसिक स्थिरता रहेगी तब शरीर स्वस्थ रहेगा और तभी आप बनेगे फिट। अब फिट बनना आसान हो गया है। हर गली नुकड़ पर जिम खुले है। आइए जानें एक फिट दिन की शुरुआत कैसे करें।

वॉल सिट्स

वॉल सिट्स के जरिए जांघ और टांगों को फायदा पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर का संतुलन बनाने में मदद मिलती है। खासी मेहनत वाले ये एक्‍सरसाइज आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। यानी इसे एक निश्चित गैप के साथ दोहराया भी जा सकता है।

एबडॉमिनल क्रंचेज

एबडॉमिनल क्रंचेज के जरिए एब्‍स को शेप में लाया जा सकता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, इस सेट को करने से मांसपेशियों में मॉलिक्‍यूलर बदलाव आते हैं जो घंटों तक दौड़ लगाने या साइकिल चलाने के समान हैं।

चेयर पर ट्राइसेप्‍स डिप्‍स

चेयर पर ट्राइसेप्‍स डिप्‍स के जरिए आप अपनी बांहों के मसल्‍स को टोन कर सकते हैं। इस पूरे सेट के जरिए शरीर के निचले हिस्‍से की जगह ऊपरी हिस्‍से में बड़ी मांसपेशियां विकसित होती हैं।

आधा लीटर पानी पिएं

सुबह उठने के बाद सबसे पहले आधा लीटर पानी पिएं। खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म (उपापचय) बढ़ाने में मदद मिलती है।

फिर खाली पेट 6 से 10 बादाम

फिर खाली पेट 6 से 10 बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ इंजाइम्स बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक हैं।

 

Check Also

दाल बाटी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, खाकर हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां

जब भी राजस्थान का नाम जहन में आता है तो वहां के कल्चर, रहन-सहन, खान …