Tuesday, May 7, 2024 at 12:59 PM

गर्मी के मौसम में अत्यधिक आम का सेवन करने से आपके शरीर को होंगे कई नुकसान

गर्मी का मौसम हो और व्यक्ति आम Mango का सेवन न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कुछ लोग तो सालभर गर्मी का इंतजार महज इसलिए करते हैं ताकि वह फलों के राजा आम का रसीला स्वाद चख सके। वैसे तो आम सिर्फ स्वाद से ही भरपूर नहीं होता, बल्कि इसे खाने से स्वास्थ्य को भी लाभ प्राप्त होता है। लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। इसलिए अगर आप स्वाद के चक्कर में अधिक आम का सेवन करेंगे तो इससे आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आम खाने से सेहत को होने वाले कुछ नुकसान के बारे में−

Mango में वैसे तो विटामिन सी

आम Mango में वैसे तो विटामिन सी पाया जाता है जो हेल्थ के लिए जरूरी है, लेकिन इसमें कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है। एक मध्यम आकार के आम में लगभग 135 कैलोरी होती हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करने की फिराक में हैं तो आम को जरा सोच समझकर खाएं। कैलोरी की अधिकता के कारण इसके सेवन से वजन बढ़ने की संभावना रहती है।

साथ ही आप इस बात पर भी गौर करें कि आप आम का सेवन किस समय कर रहे हैं। वैसे वर्कआउट से आधा घंटा पहले आम का सेवन करना काफी अच्छा रहेगा।बढ़ाए ब्लड शुगरजो लोग आम का सेवन काफी अधिक करते हैं, उनके रक्त में शर्कर का स्तर काफी बढ़ जाता है। दरअसल, आम में फ्रुक्टोज की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसलिए आप आम का जितना अधिक सेवन करेंगे, फ्रुक्टोज की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी। और अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से ब्लड शुगर की बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

Check Also

चेहरे की चमक बढ़ाएंगे चीनी से बने ये स्क्रब, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी का असर सीधा लोगों के शरीर पर पड़ता है। व्यस्त …