Human brain, computer illustration.

अक्सर कई लोगों को अक्सर ही थकान और सुस्ती की शिकायत रहती है। अनियमित दिनचर्या, काम का बोझ और नींद पूरी न होने से लोगों को सुस्ती होने लगती है। इस समस्या के लिए दवाएं व कुछ बीमारियां भी जिम्मेदार होती हैं। इससे ग्रसित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। इसकी वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

यह विटामिन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए भी विटामिन बी-12 आवश्यक होता है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी से हर समय थकान और कमजोरी बने रहने के अलावा कब्ज और डिप्रेशन की भी समस्या हो सकती है.

इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी से सायकोसिस, डिमेंशिया और मेनिया जैसे मानसिक रोग हो सकते हैं. इसकी कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाता है जिससे हृदय की समस्या भी हो सकती है. मछली, मीट, अंडा और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं. शाकाहारी भोजन में दूध, दही और चीज़ में भी यह विटामिन मौजूद होता है.

विटामि डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है. यह हमारे शरीर में संक्रमण की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. विटामिन डी दांतों, हड्डियों, नसों और मांसपेशियों के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से थकान, हड्डियों में दर्द और बैचेनी की समस्या आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *