रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच  से क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में वापसी करेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी ट्रेनिंग की फोटो शेयर की।

भारत ने अपना पिछला टेस्ट मैच इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और अब वह जुलाई में सीजन का अपना पहला टेस्ट खेलेगा।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टेस्ट मैच के लिए अब अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग को लेकर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह मैदान में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 35 साल के रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। यह सीरीज 9 से 19 जून तक खेली जाएगी।

एकमात्र टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 1 से 5 जुलाई तक होने वाला ये मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम 15 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर आदि क्रिकेटर 20 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *