उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के मैदान में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी सीएम पुष्कर धामी के समर्थन में चुनाव मैदान में नजर आएंगे.योगी के दौरे से प्रचार में जुटी रहे भाजपाई उत्साहित है।धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे।

प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल सबसे बड़े चेहरे योगी आदित्यनाथ को अब बीजेपी चंपावत के मोर्चे पर उतारने जा रही है.

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड से योगी आदित्यनाथ का जो गहरा नाता है उसे सभी लोग बखूबी जानते हैं और जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ का भी उत्तराखंड से लगाव है , बीजेपी भी यह मान कर चल रही है कि इसका फायदा चंपावत उपचुनाव में बीजेपी को मिलेगा .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *