Women’s T20 Challenge: महिला टी-20 चैलेंज आज  यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. प्रतियोगिता का पहला मैच ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच एमसीए स्टेडियम में होगा।

इसमें आईपीएल की तरह ही विदेशी खिलाड़ी भाग लेती हैं. क्रिकेट का यह टूर्नामेंट साल 2018 में शुरू हुआ था लेकिन पिछले सीजन कोविड के कारण भारत की बजाय शारजाह में यह आयोजन हुआ था. भारतीय बोर्ड इसका आयोजन नहीं करा पाया था. अब इस साल का आयोजन 23 मई से शुरू हो रहा है.

मैच से पहले ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान मंधाना ने कहा कि इस साल टीम को बहुत सारे टी 20 मुकाबले खेलने हैं। लिहाजा उनकी कोशिश महिला टी 20 में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगी। मैं इस बारे में नहीं सोच रही हूं कि यह कैसे होगा। बस इस खेल का आनंद लेने पर ध्यान है।

पहला मैच : 23 मई 2022 – शाम 7:30 बजे – ट्रेलब्लेजर बनाम सुपरनोवा

दूसरा मैच : 24 मई 2022 – दोपहर 3:30 बजे – सुपरनोवा बनाम वेलोसिटी

तीसरा मैच : 26 मई 2022 – शाम 7:30 बजे – वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर

फाइनल: 28 मई 2022 – शाम 7:30 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *