भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर  एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं।सुनील गावस्कर पिछले कई सालों से कमेन्ट्री कर रहे हैं, वो जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं।

आईपीएल 2022 में  राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स  से हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में राजस्थान की अच्छी शुरुआत रही।

अंग्रेजी कमेन्ट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कह दिया कि ‘शिमरोन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?’

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इस मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तो सुनील गावस्कर की जुबां पर काबू नहीं रहा और उन्होंने हेटमायर की पत्नी पर ही कमेंट कर दिया।

हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते राजस्थान के लिए बीच में कुछ मैचों में नहीं खेले थे और वह घर लौट गए थे। लेकिन चेन्नई के खिलाफ उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *