आजकल जोड़ों के दर्द के साथ-साथ अंगूठे में दर्द और सूजन की समस्या भी बहुत देखने को मिलती है। अंगूठे में सूजन और दर्द के काई कारण हो सकते हैं, जैसे-अंगूठे पर चोट लग जाना या ज्यादा टाइपिंग करना या फिर अर्थराइटिस भी अंगूठे के दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।

शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन हो, उसे दूर करने के लिए सिकाई बहुत फायेदमंद होती है। सिकाई ठंडी और गर्म दोनों तरह से की जा सकती है और दोनों ही सिकाई से सूजन दूर करने में कारगर होती है।

अब इस पानी में 5-6 मिनट तक अंगूठे को डुबोएं रखें। इससे अंगूठे की सूजन 2 से 3 दिनों में ही खत्म हो जाएगी और दर्द से भी आराम मिलेगा। इस उपाय को दिन में दो बार करें। इससे 2 से 3 दिनों में सूजन दूर हो जाएगी, साथ ही दर्द भी दूर होगा।

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिससे अंगूठे पर दबाव पड़ता है जैसे टाइपिंग करना, लिखना, पेंटिंग करना, स्केचिंग करना। ऐसा करने से अंगूठे का दर्द और बढ़ सकता है, तो कुछ दिन के लिए इस तरह के काम को न करें और अपने अंगूठे को पूरा आराम दें।

हल्दी न सिर्फ एंटी-बैक्टीरियल होती है, बल्कि ये अंदरूनी चोट को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद होती है। अंगूठे में होने वाली सूजन का एक कारण अंदरूनी चोट भी हो सकती है, जिसे ठीक करने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *