उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं और पार्टी को छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली  ने लिखा कि पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 2022 विधानसभा चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन ।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिष्ट को कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया, लेकिन लगता है कि कांग्रेस के आपसी विवादों से दुखी होकर उन्होंने पार्टी को छोड़ देना मुनासिब समझा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *