उत्तराखंड: हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई।

 कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं।

सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं।सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *