आईपीएल 2022 का रोमांच चरम पर है. सभी टीमें एक दूसरे से भिड़कर जीतने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन जीत उसी टीम की हो रही है, जिसका प्रदर्शन शानदार है.

आईपीएल के इस सीजन का 47वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइजर्स  राजस्थान रॉयल्स  के बीच वानखेड़े स्टेडियम  में शाम साढ़े सात बजे से है. आज का मुकाबला केकेआर के लिए काफी अहम होने वाला हैं.

आईपीएल के इस सीजन में केकेआर को बने रहना है तो राजस्थान रॉयल्स  को हर हाल में हराना होगा. राजस्थान रॉयल्स के लिए भी मुकाबला काफी अहम है. राजस्थान को अगर टॉप फोर में बने रहना है तो आज का मुकाबला उसको भी जीतना जरुरी है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन.

कोलकाता नाइट राइडर्स  की संभावित प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *