IPL 2022 के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस  के लिए अब तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा. मुंबई की टीम अभी तक अपने सभी मैच गंवा चुकी है. आईपीएल के 37वें मैच में आज नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स  रिकॉर्ड पांच बार के पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस  के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा.

लखनऊ ने हालांकि पहले चरण के मैच में मुंबई को 18 रन से हराया था जिससे वह बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगा. मुंबई ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है. मुंबई किसी एक सत्र में पहले सात मैच गंवाने वाली पहली टीम बन गयी है. लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा को पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर गड़बड़ी कहां हो रही है.

लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11 :

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 :

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डिवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स/जयदेव उनादकट, रितिक शौकीन, मुरुगन अश्विन/मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, रिली मेरिडिथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *