अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस साल होने वाली ग्रुप ‘सी’ भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग वर्ष 2022 में 14 भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा.

आयोग के कैलेंडर के अनुसार, भर्तियों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे 34.54 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा. इन युवाओं के लिए खुशखबरी यह है कि प्रदेश में 24,017 युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की आगामी कार्ययोजना की प्रेजेंटेशन देखते हुए रिक्त पदों को भरने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे.

बता दें कि अहम बात यह है कि आयोग ने तीन तारीखों को आरक्षित घोषित किया है. भविष्य में भर्ती या किसी घोषित परीक्षा की तिथि में बदलाव की स्थिति आने पर इनका उपयोग किया जा सकता है.

आरक्षित तीन तिथियों में से एक का उपयोग ग्राम पंचायत की भर्ती में किया जाएगा. यूपी लेखपाल के 8085 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर लेखपाल की मुख्य परीक्षा 19 जून को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *