रॉयल एनफील्ड  ने भारतीय टू व्हीलर सेगमेंट में अपनी न्यू मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है.इस मोटरसाइकिल का नाम 2022 रॉयल एनफील्ड मीटेयोर 350  है और कंपनी ने इसे तीन नए कलर में पेश किया है.

इसकी कीमत से कम में सेकेंड हैंड मारुति ऑल्टो और वेगनआर जैसी कारों को खरीद सकते हैं. इस क्रूजर मोटरसाइकिल को तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है, जबकि नए अपडेट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है.

रॉयल एनफील्ड की यह बाइक रेड कलर्स में आती है, जबकि टॉप स्पेसिफिकेशन वाली सुपरनोवा ट्रिम को मैटे ग्रीन में पेश किया है. Royal Enfield Meteor 350 की कीमत 2.05 लाख रुपये है, जो 2.11 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

यह मोटरसाइकिल 6100 आरपीएम पर 20.2 एचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 27 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा. कंपनी ने वाइब्रेशन को कम करने के लिए जे सीरीज इंजन प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *