चेन्नई सुपर किंग्स  ने अपनी लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए कल का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपने नाम कर लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स की तूफानी पारी ने मैच को अपने नाम करने के बाद से एक अलग ही अंदाज में खुश नजर आयी.

 चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 216 रन का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके बाद से बैंगलोर की टीम भी अपना अच्छा प्रदर्शन देने के बावजूद 20 ओवर में मात्र 193 रन ही बना पाई. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स 23 रन से यह मुकाबला जीत गई.

लेकिन सबसे खास इस मैच के दौरान जो देखने को मिला वो यह था कि जिस तरीके से अम्बाती रायुडू ने इस उम्र में भी अपनी फिटनेस का इस्तेमाल करते हुए जिस तरह शानदार कैच पकड़ा है उसके बाद से सभी उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

कल के मुकाबले में उथप्पा शिवम दुबे ने जबरदस्त प्रदर्शन दिया है. जहां एक तरफ रोबिन उथप्पा ने 88 रन की पारी खेली वहीं शिवम दुबे ने भी अपने बल्ले से 95 रन की शानदार पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *