टाटा मोटर्स ने आज अपनी नई ईवी कॉन्सेप्ट कार  पेश कर दी है। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Tata CURVV EV है।

एसयूवी डिजाइन के एक नए युग को परिभाषित करते हुए टाटा मोटर्स ने आज अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट CURVV को शोकेस कर दिया है।

इस धांसू ईवी का इंटीरियर बहुत ही शानदार होगा। इसमें बेहतरीन सनरूफ के अलावा अच्छा स्पेस देखने को मिल सकता है। इसकी कर्व डिजाइन ग्राहकों को काफी आकर्षित करेगी। कॉन्सेप्ट इमेज से पता चलता है कि इसमें बड़ा बूट स्पेस देखने को मिलेगा।

अपकमिंग टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के टीजर वीडियो से पता चलता है कि इसमें शार्प लाइन्स और डिजाइन एलिमेंट्स जैसे फ्रंट फॉग लाइट स्ट्रक्चर, सी पिलर के पीछे का हिस्सा और यहां तक ​​कि पूरे कार में बेहतरीन हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी, जो इसे एक आक्रामक अपील देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *