देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रही है, क्योंकि कच्चे माल सामग्री के दाम बढऩे के कारण कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है।

बीते एक वर्ष में मारुति सुजुकी ने कारों के दाम चार बार बढ़ाते हुए कुल 8.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को कच्चे माल की कीमतों में नरमी की उम्मीद थी, लेकिन वे ऊंचे बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में स्टील, एल्युमीनियम, तांबा और कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है, जिससे कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जरूरत पड़ी है। कार के दामों की ओर बढ़ोत्तरी की इशारा करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा, ‘स्टील के दाम 38 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 75-77 रुपए प्रति किलो हो गया है। हाल ही में इसमें और मजबूती आई है।

उन्होंने कहा, ‘इसके आगे इस समय हम कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन एक बात मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने जा रहे हैं।’मारुति सुजुकी के लिए मुख्य निर्यात बाजारों में दक्षिण अफ्रीका, चिले, मिश्र, फिलीपींस और कोलंबिया है। इन पांचों देशों में वित्त वर्ष 2021-22 में गाड़यिों की मांगों में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *