भारतीय डाक में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टायरमैन, लोहार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:-
ऑफलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक – 09 मई 2022 शाम 5 बजे तक

पदों का विवरण:-
कुशल कारीगर – 9
मैकेनिक – 5
इलेक्ट्रीशियन – 2
टायरमैन – 1
लोहार – 1

शैक्षणिक योग्यता:-
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक वर्ष के अनुभव के साथ कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा:-
कैंडिडेट्स की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया:-
कैंडिडेट्स का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन :-
योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स निर्धारित प्रारूप में ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन ‘सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, 134-ए, सुदाम कालू अहिरे मार्ग, वर्ली, मुंबई- 400018’ को भेज सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *