ज्यादातर लोग अपने होंठों के कालेपन को लेकर खासा परेशान रहते हैं.खुबसूरती के लिए हर कोई चाहता है कि उनके होंठ मुलायम और पिंक हो, जिससे कि वो आकर्षक दिखे.होठों का कालापन दूर करने के लिए हम में से कई लोग कोशिश भी हजार करते हैं.

1. होठों की ड्राईनेस और कालापन दूर करने के लिए रोजाना दूध की मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर रात को मालिश करें। कुछ ही दिनों में आपके होंठ मुलायम और गुलाबी होने लगेंगे।

2. आपको नींबू और शहद और एक कप की आवश्यकता होगी। उसके बाद नींबू के रस को निकल के उसमे शहद मिला ले, अच्छे से मिलाने के बाद इसके लेप को अपने होंठो पर लगा ले, नींबू आपके होंठो के कालेपन को दूर करता हैं और शहद आपके होंठो को गुलाबी करने में मदद करती हैं।

3. प्राकृतिक रूप से लाल रंग के चुकंदर का इस्तेमाल होंठों का कालापन दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें बीटालेंस मौजूद होता है, जो इस फल को प्राकृतिक लाल रंगत देता है।   करीब 20 मिनट तक ऐसा करने के बाद होंठों को धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *