पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी तो दिग्गजों के इस मुकाबले में अतीत का प्रदर्शन बेमानी हो जाएगा।

मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है। दिल्ली के खिलाफ क्रिकेट क्लब आफ इंडिया मैदान पर होने वाले मैच में इन चारों का प्रदर्शन काफी अहम होगी।

दूसरी और दिल्ली के लिए पंत और पृथ्वी साव पारी का आगाज कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी टीम से जुड़े नहीं हैं। दिल्ली के प्रदर्शन की कुंजी पंत के हाथ में होगी जिन्हें मोर्चे से अगुवाई करनी होगी।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धी, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, रितिक शोकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कण्डेय,मुरूगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टायमल मिल्स, अर्शद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फेबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी साव, रोवमैन पावेल, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडि, मुस्ताफिजूर रहमान, शारदुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, केएस भरत, टिम सीफर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *