महेन्द्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स  के कप्तान नहीं हैं.उन्होंने  टीम की कमान रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी. धोनी के इस अप्रत्याशित फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. अब CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि यह फैसला धोनी ने अचानक नहीं लिया.

CSK के सीईओ ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को बताया, ‘धोनी ने अभ्यास सत्र के बाद हुई टीम की बैठक में अपना फैसला सुनाया. वह काफी पहले से इस बारे में विचार कर रहे थे. धोनी ने सोचा कि रवींद्र जडेजा कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में भी हैं.”

उन्होंने आगे कहा “धोनी हमेशा योजनाओं के अनुसार चलते हैं. वह चाहते तो एक और साल तक कप्तानी कर सकते थे लेकिन उन्हें लगा कि भविष्य के कप्तान के लिए इसी सीजन से लीड करना सही रहेगा.’

धोनी की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं. विश्वनाथन ने यह भी बताया कि धोनी CSK की योजनाओं में शामिल रहेंगे. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस भूमिका में रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *