उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने को हैं। जिसकी वजह से राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है।  बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

हरीश रावत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिमी सेन हरीश रावत के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर हरीश रावत ने लिखा, ‘भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी एक्ट्रेस और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं।

‘परिवर्तन को हवा देने के लिए, परिवर्तन को गति देने के लिए रिमी सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं। मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंड चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हुए बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है।’

बता दें, इससे पहले रिमी सेन बीजेपी पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी। वह बीजेपी की स्टार प्रचारक भी थीं, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *