Thursday, September 19, 2024 at 9:45 PM

ठंडे पानी से स्नान करने से शरीर से मृत कोशिकाएं और गंदगी होगी दूर, देखिए यहाँ

हम आपको बता दें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोज ब्रश करना, हाथ धोना और नहाने जैसी चीजें करना जरुरी होता है। रोजाना नहाना जरुरी होता है। यह आपके शरीर से मृत कोशिकाएं और गंदगी हटाने के लिए जरुरी होता है।

जब नहाने की बात आती है तो आपके पास दो विकल्प होते हैं। आप ठंडे या गर्म पानी से नहा सकते हैं। दोनों ही तरह के पानी से नहाने के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। हालांकि कई लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। आपको अपने शरीर के अनुसार ही पानी से नहाना चाहिए।

ऐसे होता है फायदा 

जानकारी के लिए बता दें ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है। बल्ड सर्कुलेशन के बेहतर होने से मसल्स को ऑक्सीजन मिलती है जो उनकी रिकवरी जल्दी करती हैं। ठंडा पानी ब्लडस्ट्रीम में ग्लूटेथिओन को बढ़ा देता है। साथ ही यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है। ग्लूटेथिओन तनाव को कंट्रोल करने वाला हार्मोन है। ठंडे पानी से नहाने से तनाव कम होता है।

और भी है कई फायदे

इसी के साथ गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा और स्कैल्प पर मौजूद मॉइश्चर कम हो जाते हैं। ठंडा पानी आपकी त्वचा में कसाव लाता है और रोमछिद्र के बंद हो जाने की समस्या को दूर करता है। अच्छी त्वचा और बालों के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। दिन की शुरुआत करने के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हार्ट बीट बढ़ता है। तो ताजा महसूस करने के लिए और दिन की शुरुआत अच्छी करने के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है।

Check Also

हाथों-पैरों में अक्सर होता रहता है दर्द? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

हाथों-पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की शिकायत होना सामान्य है। आमतौर …