देश में ओमिक्रॉन के मामले पाए जाने की रफ्तार में बढ़ोतरी के साथ ही नए मामलों की वृद्धि दर लगभग दोगुनी हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 13,154 मामले पाए गए.

दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 82 हजार 4 सौ 2 हो गई है. इस समयावधि में 7 हजार 4 सौ 86 लोग ठीक भी हुए जिसके बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 58 हजार 778 हो गई है.

मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 268 लोगों की मौत हो गई है. महामारी शुरू होने से अब तक देश में 4 लाख 80 हजार 60 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है.महानगर में इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,75,808 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 16,375 हो गया है.

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 923 नए मामले दर्ज किए जो 30 मई के बाद सर्वाधिक और एक दिन पहले दर्ज किए गए मामलों से लगभग दोगुने है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गई जो मंगलवार को 0.89 प्रतिशत थी. बुलेटिन के अनुसार इस बीमारी के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *