अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर देश भर के लोगों ने जमकर सोने की खरीदारी की। राजधानी दिल्ली में सोने के आभूषणों की खरीदारी से सर्राफा बाजार चमक उठा। अनुमान जताया जा रहा है कि एक ही दिन में करीब 250 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। हालांकि, कारोबारियों का मानना है कि यह बीते वर्ष की तुलना में कम रहा है।

दिल्ली में ज्वेलरी और सोने की होलसेल एवं खुदरा बिक्री की करीब 10 हजार दुकानें हैं। इनमें चांदनी चौक का कूचा महाजनी सबसे बड़ा बाजार है। हल्की ज्वेलरी को पसंद करने वाले ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा रही।

कारोबारियों का कहना है कि नए डिजाइन वाली ज्वेलरी को ज्यादा पसंद किया। इसका बड़ा कारण यह है कि अब लोग ऐसी ज्वेलरी को खरीदना चाहते हैं जो बजट में हो। जबकि इससे पहले लोग ज्वेलरी के साथ सोने के सिक्के, गिन्नी को एक निवेश के तौर पर भी खरीदते थे।

लोग अपनी जरूरत के अनुसार त्योहार के मौके पर खरीदारी का विकल्प तलाश लेते हैं। इस बार भी लोगों ने हल्के आभूषण की खरीदारी कर अपनी जरूरत को पूरा किया है। एनसीआर के शहरों के प्रमुख बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *