नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से शुरू हुआ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच रविवार 19 फरवरी को तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया. भारतीय टीम को जीत के लिए 115 रनों की जरूरत थी, नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट भी टीम इंडिया ने ढाई दिन में ही जीत लिया था. इस तरह लगातार दूसरा टेस्ट पूरे पांच दिन भी नहीं चल पाया.

अब तीसरा टेस्ट 1 मार्च से शुरू होना है और उससे पहले टीम इंडिया ने अपने लिए ढाई दिन का अतिरिक्त ब्रेक भी हासिल कर लिया. ऐस में देश की राजधानी में होने के कारण टीम ने इसका फायदा उठाया और खिलाड़ी प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमकर आ गए.  जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरा टेस्ट स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ म्यूजियम में नजर आया.

14 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस म्यूजियम का लोकार्पण किया था. ये संग्रहालय नई दिल्ली के तीन मूर्ति इलाके में स्थित है, जो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आवास हुआ करता था. इसमें देश के सभी 15 प्रधानमंत्रियों की जानकारी, उनसे जुड़े सामान और अन्य खास प्रदर्शनियां हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *