गर आप निकट भविष्य में लोन लेने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) बढ़ाने का ऐलान किया है।

बैंक ने अपने बेस रेट को भी बढ़ा दिया है। बैंक इन रेट्स को ही स्टैंडर्ड मानकर ग्राहकों को लोन देता है। यानी अब ग्राहकों के लिए लोन लेना महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें आज यानी 15 मार्च से लागू हैं।

बैंक ने बीपीएलआर रेट बढ़ाने के साथ ही बेस रेट में भी इजाफा किया है। बैंक ने बीपीएलआर रेट में 70 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यानी अब यह रेट बढ़कर 14.15 पर्सेंट से 14.85 पर्सेंट हो गया है।

दूसरी ओर बैंक का 1 साल का एमसीएलआर रेट 8.50 पर्सेंट, 2 साल का एमसीएलआर रेट 8.60 पर्सेंट और 3 साल का एमसीएलआर रेट बढ़ कर 8.70 पर्सेंट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *