औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन  पार्टी ने जनमत संग्रह की मांग कर दी है। नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि केवल लोग ही नाम परिवर्तन पर निर्णय ले सकते हैं और कोई दिल्ली या मुंबई में बैठा नेता नहीं।

केंद्र सरकार ने पिछले महीने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ करने की मंजूरी दी थी। औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगज़ब के नाम पर रखा गया है.

औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने शहर का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ गुरुवार रात जिला कलेक्टर कार्यालय से जुबली पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना 2014-2019 के दौरान सत्ता में थे। उस समय उन्होंने शहर का नाम नहीं बदला, लेकिन जब उनकी सरकार जाने वाली थी, तो उद्धव ठाकरे को वह सपना याद आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *